बांका, जून 25 -- शंभूगंज। जेठ मास की भीषण गर्मी और कड़ाके की धूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। इस कड़ी में बुधवार को मोहनपुर गांव में मूंग तोड़ने के दौरान एक महिला मूर्छित होकर गिर पड़ी। आनन - फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया । उक्त गांव के 55 वर्षीय महिला राधिका देवी अन्य महिलाओं के साथ मूंग तोड़ने बहियार गई। इस दौरान अचानक सिर में तेज दर्द के साथ पसीना निकलने लगा। महिला मूंग का बोरा रख पेड़ की छांव की और जाने लगी। इस बीच वह मूर्छित होकर गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से बच्ची की मौत शोरगुल मचाने पर किसानों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर ने बताया कि उच्च रक्तचाप के कारण इस तरह की घटना हुई है। बताया कि गर्मी में खासकर बी...