मूंगफली व्यापारी के घर लूट का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 4 -- किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम बरा में मूंगफली के थोक व्यापारी के घर हुई लूट की घटना में वांछित चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने बहेड़ी बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, जेवरात, नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 22 जनवरी की रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम बरा निवासी मूंगफली के थोक व्यापारी नरेश कुमार पुत्र रामप्रसाद के घर में घुसकर तमंचे के बल पर 87 हजार रुपये नकद, जेवरात और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। घटना के खुलासे के दौरान पुलिस ने इस्लाम पुत्र अहमद हुसैन और अबरार पुत्र अहमद हुसैन निवासी लोहारनगर, थाना फतेहगंज पश्चिमी, बरेली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि वांछित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.