कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र में कृषि विभाग की बीज वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया है कि मूंगफली के बीज वितरण में अनियमितताएं हो रही हैं। पिछले चार दिनों से सैकड़ों किसान मुफ्त बीज प्राप्त करने के लिए गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें बीज नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि कर्मचारी केवल चुनिंदा लोगों को ही बीज उपलब्ध करा रहे हैं। नगर के कायमपुर रोड स्थित कृषि विभाग के बीज गोदाम पर मूंगफली का मुफ्त बीज वितरित किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुल 200 कुंतल बीज वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान अपने खेतों की तैयारी कर बीज लेने के लिए लगातार गोदाम पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। नगला विशुना निवासी किसान गोविंद, हरसमानपुर के रामसेवक, नगला मध्य...