कन्नौज, अप्रैल 9 -- अप्रैल माह की शुरुआत से हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। रुक-रुक कर हो रही इस बेमौसम बारिश ने रबी सीजन की तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में लहलहा रही गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। तेज बारिश और ओलों के कारण गेहूं की बालियां टूटकर खेतों में बिखर गईं, जिससे उत्पादन पर गहरा असर पड़ा है। सिर्फ गेहूं ही नहीं, बल्कि मूंग, उड़द, मक्का और टमाटर जैसी अन्य फसलें भी इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गई हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने इन फसलों को बड़ी मेहनत और लागत से तैयार किया था, लेकिन मौसम की मार ने सब कुछ तबाह कर दिया। बुधवार सुबह कई किसान खेतों में पहुंचकर अपनी बची-खुची फसल को समेटने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन नुकसान इतना अधिक है कि उन्हें कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.