मथुरा, जुलाई 25 -- मुड़िया पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुओं के स्वागत सत्कार के लिए तरह-तरह के व्यंजन वितरण और पानी सेवा को सेवाभावी लोगों व स्वयंसेवी संस्था के लोगों ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह टेंट लगाकर प्याऊ और भंडारे शुरू कर दिए। मुड़िया पूर्णिमा मेला में भीड़ बढ़ेगी वैसे-वैसे सेवा करने वाले श्रद्धालु भी सेवा सत्कार करने में जुटे रहेंगे। परिक्रमा के कम-कम दूरी पर भंडारे व प्रसादी वितरण के कार्यक्रम चल रहे हैं। पानी के लिए प्याऊ तो कतार बद्ध श्रंखला में लगी हैं। भक्तों के लिए भंडारे में पूंड़ी, कचैड़ी, सब्जी, पैंठा, हलवा, चाय, कोल्ड्रिंग, आईसक्रीम, फल, आम-केला आदि मनुहार के साथ वितरित किये जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुड़िया पूर्णिमा मेले में सेवाएं देंगे स्काउट्स एवं गाइड सेवा करने वाले श्रद्धालु सेवा सत्कार पुण्य कमाने में जुट गए हैं।...