सीतापुर, मार्च 19 -- सिधौली। बर्लेस्क्यू फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फीचर फिल्म प्रधानी का शुभ मुहूर्त गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम ढकाहा में संपन्न हुआ। मुहूर्त के साथ ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। प्रधानी फिल्म ग्रामीण राजनीति, सत्ता संघर्ष और ग्राम प्रधान व्यवस्था की जमीनी सच्चाइयों पर आधारित है। फिल्म के लेखक व निर्देशक नरेन्द्र कनौजिया हैं। इसका निर्माण अनामिका कनौजिया व रामदेव यादव द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की स्टार कास्ट में सोनम यादव, श्याम सुंदर, ज्योति सिंह, शिखर श्रेयान, आशुतोष त्रिपाठी, विवेक शर्मा, आदित्य रॉय, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र मोदी, राजीव प्रकाश, जूही गौर, अरुण पांडेय, रिया सिंह व रंजीत पाल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.