पटना, दिसम्बर 7 -- बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के टाल स्थित मुहाने नदी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ डाले जाने की गंभीर घटना सामने आई है। इस जहर के कारण नदी में कई क्विंटल मछलियां और अन्य जलीय जीव मरकर पानी की सतह पर तैरने लगे हैं। यह भयावह मंजर लक्ष्मणपुर से लेकर सवानी, वाजितपुर, भुआपुर, और गेरुआरी सहित करीब सात किलोमीटर तक नदी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। मछलियों के मरने से पूरे इलाके में भयंकर दुर्गंध फैल गई है। दुखद बात यह है कि मरी हुई मछलियों को पानी के ऊपर तैरता देख, आसपास के कई गांवों के लोग जाल लेकर नदी में कूद पड़े हैं और इन दूषित मछलियों को छानकर घर ले जा रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन्हें बाजार में भी बेच रहे हैं। इन जहरीली मछलियों का सेवन करने से आम लोगों के गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा है। इतनी बड़ी पर्यावरणीय और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.