उरई, मई 1 -- कुसमिलिया, संवाददाता। डकोर थाना क्षेत्र मुहाना बालू घाट पर गुरुवार देर रात मिट्टी का टीला धसने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर देर रात काम खत्म होने के बाद शराब पीकर मिट्टी के टीले पर सो रहा था। पुलिस ने उसके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दी है। फिलहाल घटना को लेकर अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।जिला गोंडा के थाना नवाबगंज ग्राम मझारा निवासी 34 वर्षीय आदर्श पुत्र मलखान सिंह जिले के डकोर क्षेत्र में मुहाना घाट पर मजदूरी का काम करता था। गुरुवार की रात को उसने अपने साथी अश्विनी के साथ खाना खाया और शराब पीकर घाट के नजदीकी मिट्टी के टीले पर सो गया। देर रात को मिट्टी का टीला धंस गया जिसमें आदर्श दबने लगा तो उसकी चीख पुकार मच मौके पर उसका साथी अश्विनी पहुंचा। उसने तुरंत दूसरे साथियों की मदद से उसे बाहर निकाला और इल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.