पलामू, फरवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या-1 के विजयी प्रत्याशी मीना देवी को सिंगरा कला हरिजन टोला पहुंचने पर मुहल्लेवासियों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। घर और मुहल्ले के लोगों ने मिलकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने वार्ड के लोगों को आभार जताया। मंजू देवी ने कहा कि वार्ड के लोगों ने जो विश्वास जताया है,उसे कभी नहीं टूटने देगी। वार्ड में जो भी समस्याएं है,उसे बोर्ड के पहले बैठक में उठाएगी,ताकि वार्ड का संपूर्ण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि उनके पूर्व उनके पति इंद्रदेव राम इस वार्ड के पार्षद थे। अपने पति द्वारा किये गए काम के पर उन्होंने वार्ड के सदस्यों से वोट मांगा था। वार्ड के लोगों ने उनके पति के द्वारा किये गए कार्य पर उन्हें इस बार विजयी बनाया है। वहीं उनके घर क...