देवघर, जून 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को रिखिया एवं कुंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीडबैठक में चर्चा बैठक में पुलिस अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों, ताजिया कमेटी के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों से आपसी सहयोग के साथ पर्व मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। रिखिया थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुहर्रम जुलूस को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं कुंडा थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर सदर अनिल कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी...