मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पेलावल विकास मंच ने दी बधाई
हजारीबाग, जून 27 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। पेलावल विकास मंच की विशेष बैठक शनिवार को पेलावल दक्षिणी अंबेडकर टोली स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के उपाध्यक्ष सुधीर ठाकुर ने तथा संचालन कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने किया। बैठक में मुहर्रम पर्व के सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। मंच ने हजारीबाग जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सभी दंडाधिकारियों, थाना प्रभारियों, बीडीओ, सीओ तथा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही जिले के सभी अखाड़ों के खलीफाओं, उनकी टीमों तथा सभी नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें भी बधाई एवं सलाम किया। यह भी पढ़ें- Nawada News रजौली : भाईचारे और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.