साहिबगंज, जून 11 -- साहिबगंज। मुहर्रम व श्रावणी मेला को लेकर जिला में तैयारी शुरू हो गई है। जिला में मुर्हरम पर कुल 93 स्थानों पर छोटा-बड़ा अखाड़ा जुलूस निकलता है। एसपी अमित कुमार सिंह ने मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए वरीय अधिकारी से अतिरिक्त पुलिस बल की डिमांड की है। इसी प्रकार सावन महीने में जिले में खासकर शिवगादी व मोतीझरना में माहव्यापी मेला का आयोजन होता है। दोनों जगह पर खासकर सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। एसपी ने बताया कि मुहर्रम जुलूस व श्रावणी मेले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। मुहर्रम को लेकर जल्द ही थानास्तर पर शांति समिति की बैठक होगी। यह भी पढ़ें- नीट (यूजी) की परीक्षा में छात्रों को मिले सुविधा उसी प्रकार श्रावणी मेला को लेकर संबंधित मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर श्रद्धाल...