भागलपुर, जून 22 -- सन्हौला, संवाददाता। थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने की। मुहर्रम 26 जून को होना है। इस अवसर पर थाना परिसर में मेला का आयोजन होता है। थाना में जगह कम है, जहां विभिन्न गांवों से मुहर्रम का 25 गोल (जुलूस) अपनी-अपनी निशान लेकर आता है। चहारदीवारी बड़ा है और एक ही रास्ता है। अपील किया गया कि मेला में गर्मी को देखते हुए महिलाएं छोटे बच्चे को लेकर न आए। मेला में अक्सर भगदड़ और हुड़दंग होता है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील प्रशासन ने चिंता व्यक्त की कि इस कारण कोई अप्रिय घटना न हो जाए। खलीफाओं को निर्देश दिया गया कि शराब, शराबियों और अपने गोल पर नियंत्र...