सीतामढ़ी, जून 27 -- ज्ञानरंजन रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर थुमहा विश्वकर्मा मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। मृतक की पहचान गैघट गांव निवासी इंदल दास के 10 वर्षीय पुत्र दीपेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दीपेश अपने साथियों के साथ साइकिल से थुमहा रैन में मुहर्रम के अवसर पर लगे मेले को देखने गया था। मेला देखकर घर लौटने के दौरान सीतामढ़ी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परि...