गुमला, जून 23 -- भरनो।मुहर्रम पर्व को लेकर मंगलवार को भरनो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव व थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। बैठक में मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।इस दौरान मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने तथा डीजे का उपयोग नहीं करने की अपील की। यह भी पढ़ें- बांका: मुहर्रम को लेकर खेसर थाना में शांति समिति की बैठक आज साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। यह भी...