कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। बुधवार को सरायअकिल थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं अन्य संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न की जाए एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर बनियाठेर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित चेत...