मुहर्रम मनाने के दौरान जुलूस से युवक लापता
मधुबनी, जून 27 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व मनाने के दौरान रामपुर बीरित का 25 वर्षीय एक युवक लापता हो गया। मामला, मधवापुर सीमा के पास शुक्रवार की शाम का है। लापता युवक मो. जफीर का बेटा तनवीर बताया गया है। वह भारत नेपाल सीमा मधवापुर से सटे नेपाल के मुसहरनिया स्थित धौसनदी के पास ताजिया जुलूस में जाने के लिए घर से निकला था। लोग उसे नदी में डूबने की संभावना जता रहे हैं। मधवापुर पुलिस के अनुसार, युवक को नदी पार करने के दौरान डूबने की चर्चा स्थानीय लोग कर रहे थे। युवक को नदी में खोजने का प्रयास शुक्रवार की शाम से ही किया जा रहा है। देर रात तक आपदा मित्रों ने युवक को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने दिनभर खोजने का प्रयास किया। किंतु, समाचार लिखे जाने समय तक सफलता नहीं मिली थी। मधवापुर थानाध्यक्ष शनि कुमार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.