साहिबगंज, जून 25 -- साहिबगंज। मुहर्रम अखाड़ा जुलूस पर 6 दर्जन सीसीटीपी कैमरों से यहां निगरानी की जाएगी। शहर के तमाम संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में बांस की ब्रैकेडिंग की जा रही है। धार्मिक स्थलों के पास भी बांस की ब्रैकेडिंग होगी। जुलूस पर पुलिस की पैनी नजर है। शहर के बादशाह चौक से लेकर महाजनपट्टी गुड़ बाजार मोड़ तक, पश्चिमी रेलवे फाटक से लेकर रसूलपुर दहला तक एवं ग्रीन होटल मोड़ से लेकर बड़तल्ला स्ट्रीट मोड़ तक कई जगहों पर तकरीबन 6 दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जुलूस के दौरान पुलिस सीसीटीवी कैमरों से एक-एक व्यक्ति पर नजर रखेगी। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रकाश युक्त वाहन की व्यवस्था रहेगी। उक्त वाहन अखाड़ा जुलूस के साथ-साथ रहेगी। लाइट बंद होने के बाद भी पुलि...