जमशेदपुर, जून 23 -- जमशेदपुर। मुहर्रम पर्व के अवसर पर 26 और 27 जून को विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाले ताजिया जुलूस को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। जुलूस के दौरान धातकीडीह, बिष्टुपुर, परसुडीह, जुगसलाई, साकची, मानगो, आजादनगर और टेल्को क्षेत्र में वाहनों का परिचालन एक लेन से कराया जाएगा।साकची, बंगाल क्लब, पंप हाउस, मानगो चौक, पारडीह चौक और डिमना चौक के आसपास कई मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन रहेगा। पारडीह से साकची जाने वाले वाहनों को डिमना चौक की ओर भेजा जाएगा, जबकि साकची से पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड जाने वाले वाहनों को मानगो गोलचक्कर से डायवर्ट किया जाएगा। टेल्को में एम-टाइप चौक से धोबी घाट तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 26 जून दोपहर 1 बजे से 27 जून सुबह 3 बजे तक सभी भारी एवं मालवाहक चारप...