पलामू, जून 27 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत गुरहा कला पंचायत के घोघरा, बुलबुलिया, मुरमा, कुण्डी, कामता, निमिया, सिगसिगी, झगरूआ, डीहरिया, कोशियार सहित कई गांवों में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर इंतेजामिया कमेटी के तत्वावधान में पारंपरिक तरीके से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था, अनुशासन तथा भाईचारे का माहौल देखने को मिला। मोहर्रम के ताजिया एवं झंडों को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कमेटी की ओर से समाज के गणमान्य लोगों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- विश्रामपुर शहर में निकला मुहर्रम का जुलूस कार्यक्रम में मुखिया राधा कृष्ण साव, किशोर कुमार, बचनदेव चौधरी, गुलशेर अंसारी, हदीस अंसारी...