बोकारो, जून 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले ताजिया जुलूस एवं आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित स्थानों पर वाहनों को रोकने तथा वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें तथा जुलूस के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन को सहयोग दें। प्रमुख यातायात व्यवस्था यह भी पढ़ें- मुहर्रम के दौरान शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागूयातायात व्यवस्था के विवरण पेटरवार, पुरूलिया, चंदनकियारी, धनबाद ...