गढ़वा, जून 26 -- गढ़वा, हिटी। हजरत ईमाम हसन हुसैन की याद में मनाए जाने वाला मुहर्रम के अवसर पर गढ़वा शहर व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मुसलमानों ने ताजिया, सिपड़ व अखाड़ा के साथ जुलूस निकाला। उस दौरान या अली, या हुसैन के नारों से वातावरण गूंजता रहा। मुहर्रम इंतजामिया कमेटी जेनरल के नेतृत्व में सभी मोहल्लों द्वारा निकाले गए जुलूस स्थानीय गढ़देवी मंदिर चौक के पास इकट्ठा हुए। जहां मुस्लिम बच्चों, नवजवानों व बुजूर्गों द्वारा परंपरगत हथियारों से एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए। उस दौरान लोगों ने तलवार, डंडा, गंड़ासा सहित अन्य परंपरागत हथियारों से अपने-अपने करतब दिखाए। उसके बाद जुलूस मझिआंव मोड़ होते हुए कर्बला के मैदान में पहुंचकर मिलनी के बाद समाप्त हो गया। यह भी पढ़ें- हुसैनाबाद में नमाज के बाद पारंपरिक रूप से निकाला गया मुहर्रम का जुलूस जुलूस...