गुमला, जून 25 -- गुमला, प्रतिनिधि। मुहर्रम के पवित्र अवसर पर बज्मे रब्बानी ट्रस्ट गुमला द्वारा सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुहर्रम की 9वीं तारीख गुरुवार को अस्पतालों और जरूरतमंद मरीजों के बीच फलों से भरे किट का वितरण किया गया। वहीं देर शाम लंगर का भी आयोजन किया गया।ट्रस्ट की ओर से मुहर्रम की 7वीं से 10वीं तारीख तक विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। ट्रस्ट के सदर पप्पू रब्बानी ने बताया कि मुहर्रम त्याग,सत्य और इंसानियत का संदेश देता है। इमाम हुसैन की याद में हर वर्ष समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- ब्लड डोनेशन फार ह्यूमेंटी शिविर आज यह भी पढ़ें- मोहर्रम आज : सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाई यह भी पढ़ें- भीषण गर्म...