भभुआ, जून 26 -- रामपुर। मुहर्रम को लेकर प्रखंड क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। भोरेयां, मझियांव, कुड़ारी, तेंदुआ, धवपोखर आदि गांवों में शांतिपूर्ण माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का लगातार निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। पुलिस की सतर्कता एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में मुहर्रम सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। यह भी पढ़ें- बांका जिले में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद यह भी पढ़ें- Sasaram News...