औरैया, जून 15 -- आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु, ताजियादार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए तथा सभी आयोजन पूर्व निर्धारित परंपराओं और मार्गों के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। उन्होंने ताजियादारों से अपील की कि ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं और पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही ताजिए स्थापित किए जाएं। यह भी पढ़ें- मोहर्रम में नहीं दिखेगा मजहबी और तिरंगा के अलावा कोई झण्डा इसके लिए आवश्यक अनुमति समय से प्राप्त कर ली जाए। उन्होंने कहा कि...