मुहर्रम पर जिले में 250 मजिस्ट्रेट व भारी संख्या में पुलिस बल की रहेगी तैनाती
बोकारो, जून 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। 26 जून को मुहर्रम त्योहार मनाए जाने की संभावना है। इस त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 250 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। इसके अलावा 350 से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गयी है। मुहर्रम के दिन जिले के सभी शराब दुकाने बंद रहेगी। त्योहार के दिन असामाजिक तत्वों, अफवाह और सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष निगाह रहेगी। जिले के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। अवैध शराब, प्रतिबंधित मांस और जुआ अड्डों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुहर्रम के दिन जिले की सभी शराब दुकाने बंद रहेगी। उपाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.