नई दिल्ली, जून 26 -- मुहर्रम पर घर से निकलने से पहले एक बार पेट्रोल-डीजल के दाम जरूर चेक कर लें। कच्चा तेल एक बार फिर 75 डॉलर के करीब है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने तेल के नए रेट भी जारी कर दी हैं। आइए सबसे पहले यह जान लें कि ईरान-अमेरिका में शांति के बावजूद कच्चे तेल के रेट में अचानक उबाल क्यों आया?होर्मुज स्ट्रेट में शिप पर अटैक लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी लौट आई और ब्रेंट क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया। लेकिन, शुक्रवार सुबह एक बार फिर ब्रेंट क्रूड के दाम 75 डॉलर के नीचे आ गए। हालांकि, एक दिन पहले यह 73 डॉलर पर था। यह भी पढ़ें- कच्चे तेल के दाम धड़ाम फिर भी पेट्रोल-डीजल और LPG के क्यों कम नहीं हुए दाम? वजह होर्मुज स्ट्रेट में एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले को माना जा रहा है। ब्...