हाथरस, जून 26 -- सासनी। मुहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार को कस्बा में गमगीन माहौल के बीच ताजिया जुलूस निकाले गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे कस्बे में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रमुख चौराहों और तिराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस की निगरानी सड़क से लेकर ऊंचे स्थानों तक की गई। प्रशासन ने पूर्व में ही असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए किसी भी प्रकार की अराजकता पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुहर्रम के अवसर पर कस्बे में रूट डायवर्जन भी लागू रहा। तलवार के प्रदर्शन और तेज आवाज वाले डीजे पर पूरी तरह रोक रही।नगला भूरा से ताजिया जुलूस निकलकर बस स्टैंड पहुंचा, जबकि कस्सावान मोहल्ले से निकला दूसरे ताजिया भी बस स्टैंड पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने मातम किया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर निकले ताजिया जुलूस, कर्बला में सुपुर...