गिरडीह, जून 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला दंडाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की। जिसमें सम्बंधित अधिकारियों को जरुरी दिशा-निर्देश दिये। इसके पूर्व उन्होंने अनुमंडल और थानावार मुहर्रम की तैयारियों की जानकारी ली। विभिन्न अनुमंडल से शांति समिति के सदस्यों से साफ-सफाई, पेयजल और बिजली समस्या सुनी और त्योहार को शांति व सौहार्द्र से मनाने की अपील की। कहा कि मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना उत्पन्न नहीं हो। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर एयर गन और आग के प्रदर्शन पर रोक, डीजे भी नहींबैठक के निर्देश निर्देश दिया कि जिन जगहों पर शांति समिति की बैठक नहीं हुई है, वहां अनुमंडल...