सीतामढ़ी, जून 27 -- विनोद कुमार सोनबरसा। प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो गया। सोनबरसा, भुतही, फतहपुर, मड़पा, फरछहिया, मुबारकपुर, महुलिया, तिलंगही, कचोर और बगहा सहित विभिन्न गांवों में ताजिया मिलान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक खेलों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न रैन स्थलों पर लगे मेलों में मिठाई, खिलौने, आइसक्रीम और घरेलू सामान की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। महिलाओं और बच्चों ने भी मेले का आनंद उठाया। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यह भी पढ़ें- एक पेज की लीड: अमन-चैन व अकीदत के साथ बेरमो के शहरी व ग्रामीण क्षेत्...