कौशाम्बी, जून 22 -- मुहर्रम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर 25, 26 और 27 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा एवं सिराथू सहित जनपद की सभी सीएचसी में 24 घंटे इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे पर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तत्काल उपचार मिल सकेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा अधीक्षक डॉ. मोहम्मद सऊद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार मुहर्रम के एक दिन पहले से एक दिन बाद तक चिकित्सा व्यवस्थाओं को विशेष रूप से सुदृढ़ किया गया है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, 2199 स्थानों पर रखे जाएंगे 2325 ताजिया अस्पतालों में चिकित्सकों, फार्मासिस्टों,वार्ड बॉय, ओटी एवं लेबर रूम के कर्मचारि...