गढ़वा, जून 21 -- रंका, प्रतिनिधि। मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक रविवार को एसडीओ मोहमद परवेज आलम व डीएसपी रोहित रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुहर्रम पर्व को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। एसडीओ ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाना सभी लोग सुनिश्चित करें। किसी भी मंदिर या अन्य धार्मिक स्थल के पास जुलूस के दौरान बाजा नहीं बजाना है। रोड को जाम नहीं रखना है। किसी भी तरह की सूचना प्रशासन को पहले दें। कानून को अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। झंडा की ऊंचाई तय मानक के अनुसार हो। जुलूस में समय पर मिलनी करने ेके दौरान किसी तरह की लापरवाही की गई तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मौके पर सब इंस्पेक्टर सैफुल्लाह अंसारी, संवेदक सुरेश पांडेय, समाजसेवी किशोर कुमार, हाजी एकरामुद्...