मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय
सिमडेगा, जून 20 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना परिसर में शनिवार को मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह ने की। इस दौरान बानो सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, विधायक प्रतिनिधि तनवीर हुसैन, सोय मुखिया सोमवारी कैथवार, कोनसोदे मुखिया सीता कुमारी, उकौली मुखिया कृपा हेमरोम उपस्थित रहे। बैठक में थाना क्षेत्र की अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी अखाड़ा समितियों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर शांति समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.