चतरा, जून 23 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में मुहर्रम-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, जुलूस मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीडबैठक का निर्णय उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए...