मुहर्रम पर्व को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
कटिहार, जून 22 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र मुहर्रम त्योहार को लेकर रविवार को डंडखोरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में की गई की। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार, सरपंच दिनेश मंडल, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.