मुहर्रम पर्व को लेकर डूमर हाट में शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
कटिहार, जून 17 -- समेली,एक संवाददाता डूमर पंचायत के डूमर हाट में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने की। बैठक में कोढ़ा सर्किल एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद हाशिम, एएसआई धर्मेंद्र कुमार एवं एएसआई सूरज ठाकुर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अखाड़ा कमेटियों एवं जुलूस आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह भी पढ़ें- ताजिया जलूस दौरान तय सीमा से अधिक न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.