जहानाबाद, जून 23 -- कुर्था, निज संवाददाता शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर कुर्था थाना परिसर में प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न अखाड़ों से जुड़े लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने की। बैठक में उपस्थित लोगों से ताजिया जुलूस एवं अखाड़ों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सुझाव लिए गए। विशेष रूप से शहजीवन दरगाह, गंगापुर एवं कुर्था डीह में लगने वाले अखाड़ों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन अखाड़ों में विभिन्न गांवों से आने वाले जुलूसों के मार्ग निर्धारण तथा अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) संबंधी विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर कुर्था थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण ...