मधुबनी, जून 27 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। बीती रात शहर के कोतवाली चौक पर मुहर्रम के दौरान हुई पत्थरबाजी में कई लोग जख्मी हो गए। उपद्रवियों ने लाठी, डंडे एवं ईंट पत्थरों से राहगीरों के कार एवं बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह हालात पर काबू पाया। एसडीओ चंदन कुमार झा, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज के मोर्चा संभालते ही असामाजिक तत्व भाग खड़े हुए। पत्थरबाजी की घटना में कथित रूप से शामिल आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली चौक एवं उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। कई वीडियो फुटेज भी पुलिस को हाथ लगी है। पुलिस सीसीटीवी एवं वीडियो फुटेज से पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है। पत्थरबाजी की घटना में सड़क से गुजरने वाले राज्यों ...