गढ़वा, जून 21 -- चिनिया, प्रतिनिधि। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी बिकु कुमार रजक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रंका अनुमंडल पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा और अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव उपस्थित रहे। बैठक में मुहर्रम जुलूस, ताजिया, सुरक्षा व्यवस्था, सोशल मीडिया निगरानी और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक यह भी पढ़ें- जुलूस में डीजे बजाने पर रहेगी पाबंदी को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर अभिजीत ने कहा कि मुहर्रम जुलूस में डीजे का प्रयोग...