समस्तीपुर, जून 27 -- समस्तीपुर। मथुरापुर थाना क्षेत्र के नागरबस्ती में मुहर्रम जुलूस के दौरान हुए उपद्रव और रोड़ेबाजी की घटना में पुलिस ने अब तक नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में 21 नामजद एवं 50 से 100 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- राजापाकर में मुहर्रम जुलूस के दौरान थानाध्यक्ष का सिर फोड़ागिरफ्तार आरोपितों की जानकारी एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मथुरापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इसी दौरान नागरबस्ती में जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उपद्रव करते हुए रोड़ेबाजी की, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई...