पूर्णिया, जून 22 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। आगामी मुहर्रम को लेकर चकमका ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि उपस्थित रहे। इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रतीम, मुख्य पार्षद रमेश पासवान तथा जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ प्रमोद कुमार एवं एसडीपीओ शैलेश प्रतीम ने कहा कि मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले सभी जुलूसों के लिए प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था ...