लखीसराय, जून 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व के दौरान शनिवार सुबह पहलाम के लिए निकाले गए ताजिया जुलूस के समय इंग्लिश मोहल्ला और बड़ी दरगाह के युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को अलग-अलग कर मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:30 बजे इंग्लिश मोहल्ला से ताजिया लेकर लोग पहलाम के लिए बड़ी दरगाह पहुंचे। जैसे ही ताजिया बड़ी दरगाह मस्जिद के पास पहुंचा और जुलूस आगे बढ़ने लगा, उसी दौरान दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चलेघटना का विवरण...