साहिबगंज, जून 23 -- साहिबगंज। मुहर्रम जुलूस के दौरान निर्धारित मार्गों व भीड़भाड़ वाले स्थलों की निगरानी सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से की जाएगी। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री पर प्रशासन की संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश मुहर्रम 2026 को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिया गया। बैठक की अध्यक्षता डीसी दीपक कुमार दूबे ने की। बैठक में जिले के वरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों एवं विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों ने प्रत्यक्ष व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। डीसी दीपक कुमार दूबे ने कहा कि मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क व मुस्तैद है। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित दा...