मुहर्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील
बलरामपुर, जून 21 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में नवागंतुक क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल की अध्यक्षता में शांति समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ अभय प्रताप मल्ल ने कहा कि 23 जून को सतई व ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन होगा। उन्होंने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए सभी कार्यक्रम शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि भंडारे शाम छह बजे तक समाप्त कर लिए जाएं, ताकि इसके बाद सतई का जुलूस सुचारु रूप से निकाला जा सके और किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व सौहार्द पूर्ण वाता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.