सिमडेगा, जून 25 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि।मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीसीओ दीक्षित बाघवार ने की। बैठक में मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई। साथ ही सभी लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण, भाईचारे और परंपरागत सौहार्द के साथ मनाएं मुहर्रम बैठक में एसआई संजीव मुर्मू, जिला परिषद सदस्य कृष्णा बड़ाईक, मुखिया संगीता म...