मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी : सीओ विनय गौतम
सुल्तानपुर, जून 18 -- दोस्तपुर, संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने कहा कि मुहर्रम का धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। सीओ ने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुहर्रम के पूरे दस दिनों तक कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- बैठक में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.