भागलपुर, जून 24 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मुहर्रम को लेकर भागलपुर रेलवे स्टेशन और शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है, अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आधुनिक कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। भागलपुर स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग सघन रूप से की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन के प्रवेश मार्गों, लॉबी और कोचिंग यार्ड के साथ-साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी की टीम संयुक्त रूप से गश्त कर रही है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा स्टेशन पर संदिग्ध लोगों को देखते ही उनपर कार्रवाई की जा रही है। किसी भी तरह की गुप्त सूचना मिलने पर...