रांची, जून 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। मुहर्रम को लेकर गुरुवार को सिल्ली डीएसपी मनीष चंद्र लाल के नेतृत्व में सिकिदिरी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान कुटे, सांडी, खुदिया-लोटवा, डटमा, भूसूर सहित कई गांवों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। डीएसपी और सिकिदिरी थाना प्रभारी बम शंकर यादव ने लोगों से मुहर्रम को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। डीएसपी ने कहा कि पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने भी असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाल किया शांति का आह्वान फ्लैग मार्च के बाद डीएसपी और थाना प्रभारी ने मेला स्थल का निरीक्षण कर आय...