रामगढ़, जून 26 -- भुरकुंडा/पतरातू, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पतरातू प्रखंड के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर रफीगंज में फ्लैग मार्च, शांति-सौहार्द का संदेशपुलिस का फ्लैग मार्च एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा और सीओ मनोज चौरसिया के नेतृत्व में निकाला गया मार्च पतरातू, भुरकुंडा, भदानीनगर व बरकाकाना थाना/ओपी क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च में भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा सहित एसआई मनोज मुर्मू, सोमाय सोय, संजय कुमार, फ्रांसिस सोय, गणेश राम, रवि रविदा...