मुहर्रम को लेकर शांति समिति के सदस्यों से ली जाएगी मदद
भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर। मुहर्रम में सुरक्षा को लेकर पुलिस तैयारी कर रही है। जिले के विभिन्न थानों में इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक के दौरान समिति के सदस्य पुलिस और प्रशासन की मदद करने की बात कही है। पुलिस ने भी समिति के सदस्यों से माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने में मदद की अपील की है। शहरी क्षेत्र के लगभग सभी थानों में शांति समिति की बैठक हो चुकी है। पुलिस ने आम लोगों को सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था का संदेश देने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला है। एसएसपी प्रमोद कुमार ने अपने अधीनस्थ सभी पदाधिकारियों और थानेदारों को मुहर्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर पुलिस की तैयारी, शांति समिति के सदस्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.